रांची–हावड़ा–रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ तथा कोलकाता एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में आयोजित पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची – हावड़ा – रांची परीक्षा स्पेशल के परिचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 08616 रांची – हावड़ा परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ 13/06/2026 (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:30 बजे, मूरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:52 बजे, झालिदा आगमन 23:17 बजे प्रस्थान 23:19 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, भोजूडीह आगमन 01:00 बजे 01:02 बजे, आद्रा आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, बांकुड़ा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, बिष्णुपुर आगमन 02:48 बजे 02:50 बजे, मेदिनीपुर आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:52 बजे, खड़गपुर आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे एवं हावड़ा आगमन 06:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08615 हावड़ा – रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ 14/06/2026 (रविवार) को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हावड़ा प्रस्थान 20:45 बजे, खड़गपुर आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, मेदिनीपुर आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:17 बजे, बिष्णुपुर आगमन 23:57 बजे 23:59 बजे, बांकुड़ा आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:22 बजे, आद्रा आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, भोजूडीह आगमन 01:35 बजे 01:37 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:27 बजे प्रस्थान 02:32 बजे, झालिदा आगमन 03:19 बजे प्रस्थान 03:21 बजे, मूरी आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:47 बजे एवं रांची आगमन 05:15 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच, कुल 19 कोच होंगे।

Spread the love