रांची लोकसभा सीट सेJBKSS के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार

360° Ek Sandesh Live Pitara

Eksandesh Desk

रांची : रांची लोकसभा सीट से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे रांची समाहरणालय नामांकन दाखिल करने के पहुंचे थे।

देवेंद्र महतो गुपचुप तरीके से आदिवासी पारंपरिक पोशाक पहनकर समाहरणालय पहुंचे थे। इस दौरान पहले से ही इंतजार कर रही पुलिस की नजर देवेन्द्र पर पड़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नाथ महतो का नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे लेकिन नामांकन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।रांची में विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने देवेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है। विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में दर्ज हुआ था। इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो सहित कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।