रांची में सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बोर्ड ऑफ स्टडीज – ऑपरेशन के तत्वावधान में आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को शौर्य ऑडिटोरियम, JAP- 1, डोरंडा, रांची में सीए छात्रों के लिए दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस ‘DIVYATA – A Vision Beyond Boundaries’ का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस की मेजबानी ICAI की रांची शाखा (CIRC) एवं रांची शाखा सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (CICASA) द्वारा की जा रही है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईसीएआई रांची शाखा के चेयरमैन सीए अनीश जैन एवं रांची शाखा सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (CICASA) के चेयरमैन सीए हरेंद्र भारती ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से 600 से अधिक सीए विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपने कौशल को निखारने तथा अपने विचार साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच होगा।

कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट टैक्स, ऑडिट एवं एश्योरेंस, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कैपिटल मार्केट्स जैसे समसामयिक विषयों पर नॉलेज सेशन आयोजित किए जाएंगे। इन विषयों पर देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ-सीए विजय सारदा, सीए ऋषभ जैन, सीए सार्थक जैन एवं सीए शिवम पालन- विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे तथा व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही स्किल-अप सेशन में सीए अक्षांश गर्ग, सीए अभिनव शाह (को-फाउंडर, ओसम डेयरी एवं दिशाएँ), सीए आशीष कालरा एवं सीए ईशा वर्मा विद्यार्थियों को पहले प्रयास में सीए उत्तीर्ण करने, पढ़ाई, जुनून एवं प्रोफेशन के संतुलन तथा प्रैक्टिस से आगे ब्रांड निर्माण जैसे विषयों पर प्रेरित करेंगे। कॉन्फ्रेंस में बोर्ड ऑफ स्टडीज- ऑपरेशन के उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा¸ सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन गुप्ता एवं इंस्टीट्यूट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वे सीए विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवविचार, नए सीखने के अवसरों तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में विद्यार्थियों के लिए इंटरएक्टिव सेशन्स, प्रेरक सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सीए विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी व व्यावसायिक ज्ञान से जोड़ना, उन्हें प्रोफेशनल चुनौतियों के प्रति तैयार करना और उन्हें भविष्य के योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में सशक्त बनाना है। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए पंजीकरण bosactivities.icai.org पर किया जा सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार कॉन्फ्रेंस के मेंटर सीए रणजीत गारोडिया, कन्वीनर सीए हर्ष वर्मा, को-कन्वीनर सीए ऋषभ नंदा तथा सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव खुशी गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष कोमल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Spread the love