रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों के लिए चलाया जन जागरण अभियान

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आॅपरेशन आहट के तहत जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान से मुख्य उदेश्य यात्रीयों में जागरूकता लाया है।
इस विशेष अभियान के संचालन के लिए आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को मानव तस्करी, नशाखोरी,खाद्य विषाक्तता तथा अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ रांची के पर्यवेक्षण में यात्रियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। यात्रियों को यह आग्रह किया गया कि वे किसी भी अजनबी व्यक्ति से खाद्य या पेय सामग्री न लें और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य वस्तुएं प्राप्त करें। टीम द्वारा उदाहरणों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया। साथ ही यात्रियों को यह भी अनुरोध किया गया कि वे स्टेशन या ट्रेनों में पड़ी किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और तत्काल को आरपीएफ जीआरपी को सूचित करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में पाए गए नाबालिग या बच्चों के समूह की जानकारी तुरंत आरपीएफ को दी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त यात्रियों को यह भी बताया गया कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचें, बिना कारण चेन पुलिंग न करें, अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें, तथा किसी आपात स्थिति में आरपीएफ सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।

Spread the love