रांची रेलवे स्टेशन से एक बच्चे की चोरी

360° Crime Ek Sandesh Live

kamesh Thakur

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रांची रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह में एक बच्चे की चोरी कर ली गयी है। चोरों ने सबसे पहले बच्चे के माता- पिता को अपने झासे में लिया। फिर बच्चे को लेकर चोर आसानी से फरार हो गये। बच्चे की चोरी की खबर फैलते ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता के माता- पिता और उनका बच्चा अगरतला से लौट रहे थे। रविवार सुबह वे सभी रांची रेलवे स्टेशन पर उतरे जंहा से उन्हे लातेहार जाना था। इसलिस वह अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगे। लेकिन इसी बीच उनका बच्चा गुम हो गया। बच्चे के परिजनों ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस की टीम बच्चे को खोजने की कोशिश कर रही है।