रेल कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए मतदान में बढ़ चढ़ के लिए हिस्सा

360°

Eksandeshlive Desk
धनबाद : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आदेशानुसार 21 और 22 नवंबर को हड़ताल के लिये गुप्त मतदान का आज सुबह 8:00 से शुरू हुआ,जो 22 नवंबर शाम 5:00 बजे तक चलेगा,जिसमें धनबाद में ईसीआरकेयू के तीनों शाखा के करीब सभी डिप्पो और कार्यालय मै मतदान केंद्र बनाया गया,जहाँ उपस्थित सभी रेल कर्मचारी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिए इसमें युवा वर्ग और महिलाओं में विशेष उल्लास देखा गया,सभी ने हर्ष उल्लास के साथ वोट देना शुरू किये,आपको यह जानकारी दे कि इस वोट के आधार पर ही ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन हड़ताल में जाने का निर्णय लेंगे। आज का इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए धनबाद के तीनों शाखा के बीके दुबे,नेताजी सुभाष,सोमेन दत्ता,एन के खवास,आर के सिंह,सुदर्शन महतो,विश्वजीत मुखर्जी,इस्लाम अंसारी,प्रभाकर कुमार,प्रशांत बनर्जी,जेके साव,अजय कुमार सिंहा,चंद्रशेखर प्रसाद,विमान मंडल,सुरेंद्र चौहान,धीरेंद्र यादव,आर एन विश्वकर्मा,पिंटू नंदन,रंजीत कुमार यादव,अशोक कुमार प्रसाद,शिव जी प्रसाद,राजीव कुमार और सभी डिपो और कार्यालय के समस्त रेल कर्मचारी पूरे जोश खरोस के साथ हिस्सा लिया