रेवर में तीन दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

By Bhaskar

कटकमसांडी / हजारीबाग: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली। धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के बीच पूरे गांव में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कटकमसांडी पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव , मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिथियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की तथा आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।मौके पर निर्मल साव, महादेव साव, लखन प्रसाद, रामचंद्र साव, शंभू साव, जगदेव साव, मुरली साव, शिवनारायण साव, मुंशी प्रसाद, दिलीप साहू, बिराज साव, महेश साव, शिवनंदन साव, ज्ञानी साव, राजेंद्र साव सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की अहम भूमिका रही।

Spread the love