रफ्तार का कहर हाईवा ने गांव के पशु को रौंदा, किसान परेशान

360° Ek Sandesh Live

चंदवा: रांची -चतरा मुख्य मार्ग स्थित 22 चकला पंचायत के सदाबर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने एक पालतू पशु को रौंद दिया, जिससे पशु मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय किसान सोहराय गंझू ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब पशु सड़क पार कर रहा था। हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और पशु सीधे वाहन के नीचे आ गया। ग्रामीणों ने तुरंत पहुंच कर पशु को सड़क से किनारे हटाया, परन्तु तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सोहराय ने कहा कि यही मार्ग बार-बार हादसों का केन्द्र बनता जा रहा है; कुछ महीने पहले भी तेज रफ्तार हाईवा ने उनका पालतू शूकर को अपने चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ढीली सुरक्षा व्यवस्था और ओवरस्पीडिंग के कारण जान-माल का जोखिम बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय जैसे बैरियर, स्पीड ब्रेकर व पुलिस पेट्रोलिंग की माँग की है।

Spread the love