सामाजिक न्याय यात्रा की सफलता बढ़ती जागरुकता का प्रमाण : डॉ. जगन्नाथ

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के तत्वावधान में लगातार चल रहे सामाजिक न्याय यात्रा का शुक्रवार को समापन हुआ । मौके पर संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी डॉ. जगन्नाथ प्रसाद विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक प्रेमजी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।मौके पर डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता के हितों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। विशेषकर जो शोषित उपेक्षित और दबे कुचले लोग हैं। इन्हें संवैधानिक अधिकारों की जानकारी भी इन पच्चहतर वर्षों में नहीं दी गई। आज भी बहुसंख्य लोग बद से बदतर जीवन जीने को बाध्य हैं
पार्टी इनमें जागरुकता का संचार कर रही है ।राष्ट्रीय संरक्षकप्रेमजी ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी के सार्थक प्रयास से आम जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही । पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नि:शुल्क शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराना है।प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि झारखंड के अन्य जिलों की तरह राँची जिला में भी लोकहित अधिकार पार्टी के बेहतर कार्य हो रहे हैं लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने कहा प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के कुशल नेतृत्व में लोकहित अधिकार पार्टी एक साल के अंदर पूरे झारखंड प्रदेश में अपेक्षा से बहुत अधिक सशक्त हुआ है। 2024 का लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है और पार्टी की जीत के साथ ही देश स्तरीय जाति जनगणना कराकर जिसकी जितनी आबादी उसको उतनी हिस्सेदारी दिलाने के साथ सभी स्तर का नि:शुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराना पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी।