क्षेत्र का कोई गांव टोला मोहल्ला में अंधेरा नहीं रह सकता, इसके लिए चतरा सांसद हैं संवेदनशील : ईश्वर दयाल पांडेय
KULDEEP
टंडवा : प्रखंड अंतर्गत ग्राम होंनहे में बीस दिनों से पसरा अंधेरा आखिरकार समाप्त हुआ। चतरा सांसद काली चरण सिंह के निर्देश पर होंनहे में 63 केवीए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने किया।
ग्राम होंनहे के लोग बीते बीस दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे, बिजली संकट से जूझ रहे थे। 25 केवीए ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाता था, जिसके खराब हो जाने से अंधेरा छाया हुआ था। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की समस्या बनी हुई थी और सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी, जिनकी रात में पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ गई थी। होंनहे निवासी अजीत राम और टेकलाल राम ने जब यह समस्या प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के समक्ष रखी, उन्होंने तत्काल इसके समाधान के लिए सांसद काली चरण सिंह, विधायक उज्ज्वल दास, जिला सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह एवं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थिति से अवगत कराया। चतरा सांसद ने त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग को समुचित निर्देश दिया। जिसके बाद नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।
ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त कायम कराने के लिए चतरा सांसद काली चरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल दास, जिला सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विशेष रूप में वरिष्ट नेता प्रमोद सिंह, स्थानीय मुखिया किशुन राम, पेयजल विभाग सांसद प्रतिनिधि रामचन्द्र गुप्ता, पूर्व टंडवा मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय, टेकलाल राम, अजीत राम, विजय महतो, सुदेश राम, झनकु राम, प्रमोद राम, मुकेश यादव, उमेश राम समेत कई लोग मौजूद थे।
