Report : Bhaskar
हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। सांसद ने आम नागरिकों से भी समय पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना सत्यापन अवश्य कराएं। सांसद मनीष जायसवाल के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
