सडक दुघर्टना में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

360° Crime

AMRESH KUMAR

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के जयनगर-बगड़ो मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सलईडीह निवासी किरण देवी (26) पति संदीप पासवान अपने बेटे अनमोल कुमार और अमूल कुमार के साथ बेहराडीह आपने मायके से ससुराल सलईडीह जाने के लिए निकली थी।

इस दौरान जयनगर-बगडो मुख्य मार्ग के समीप ट्रक ने महिला और उसके छोटे पुत्र अमूल कुमार (7 ) को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अमूल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रक का चालक शराब के नशे में था। जो घटना के बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना के बाद शव को कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग रोड पर रख कर जाम कर दिया गया। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप और समझा कर जाम हटाया गया।