रांची सीएमपीडीआई परिवार ने 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ह्यह्यमयूरी हालह्णह्ण में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया। इनमें सुशांत कुमार दीक्षित-महाप्रबंधक (खनन) एवं अनूप तिर्की-मुख्य प्रारूपक शामिल हैं।इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री चौधरी शिवराज सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ ने कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।मौके पर यूनियन के प्रतिनिधि सतीश कुमार केशरी, प्रलय भट्टाचार्जी एवं टुकलाल निराला ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।
