समर कैंप में बच्चों ने किया मौज मस्ती

360° Ek Sandesh Live


रांची: अग्रवाल सभा महिला समिति ने 23 वें समर कैंप का उद्घाटन शुक्रवार को किया। इस समर कैंप में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के 75 बच्चों ने भाग लिया है सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को चित्रकला,संगीत ,नृत्य ,जूडो- कराटे, योग ,व्यक्तित्व विकास , पब्लिक स्पीकिंग एवं शतरंज की प्रारंभिक जानकारी रोचक तरीके से दी गई। यह समर कैंप जी वी एस आर प्रसाद के कर कमलों से शुरू हुआ। श्री प्रसाद जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर रह चुके हैं और रोहिणी साइंस क्लब की स्थापना इन्हीं के प्रयासों से हुई है। सुनील किस्पोट्टा , योगश्री नंदलाल दत्ता, सुबोध कुमार साबिर हुसैन, अजय गोस्वामी ,मनीष कमल, उषा विजयवर्गीय,निशा कुमारी, श्वेता सेठी ने मैं बहुत ही मनोयोग से बच्चों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने समर कैंप की उपयोगिता बताई,नरेश बंका ने बच्चों को अच्छे आचरण की शपथ दिलवाई।

Spread the love