By Sunil
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक संजय ठाकुर, पी एंड आईआर महाप्रबंधक प्रतुल कुमार तथा महाप्रबंधक एचआरडी फैयाजुल हक उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
