श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब का वार्षिक उत्सव मना

360° Ek Sandesh Live Religious


sunil Verma
शेरा वाली मैया के जयकारों से गूंजा चेती दुर्गा मंदिर, भक्तों की सुख- समृद्धि की कामना

रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब का आठवां वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन अगले सुबह से ही भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। जैसे -जैसे दिन चढ़ रहा था। वैसे -वैसे भक्तों की संख्या मां के दर्शन करने के लिए पहुंच रही थी। इस मौके पर आज दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत शेरा वाली मैया का महास्नान मन्त्रोंचारण के साथ किया गया। इसके बाद दुर्गा सप्तमी पाठ, मां का भव्य सिंगार फूल-पत्तियों से किया गया। दोपहर में हवन, आरती,पुष्पाजलि, भंडारा का महाभोग अर्पण करने के बाद महाभंडारा का प्रसाद 11000 से ऊपर भक्तों के बीच वितरण किया गया और भजन शंध्या कलाकारों के द्वारा की गई शाम में महाआरती के बाद वार्षिकउत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के रांची विधायक सी. पी. सिंह, पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय,किशोर साहू,जीतेन्द्र सिंह,रवि कुमार (पिंकू), गोपाल पारीक,राजीव रजन मिश्रा, संजय सिंह (लल्लू),नन्द किशोर सिंह चंदेल, धर्मेन्द्र सिंह,मुनचुन राय,राहुल सिंह,नमन भारतीय,उत्तम यादव,शंकर सिन्हा, रिंकू वर्मा,करण सिंह, मोहित रजक,राज किशोर, जीतू अरोड़ा, नरेश मकड, रोहन महतो,आकाश रजक, आशीष रजक, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह,सौरव रजक, गौरव रजक, प्रियांशु वर्मा,शशांक शर्मा,शेखर रजक, सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।