Eksandeshlive Desk
रांची : राजधानी के सुखदेव नगर थानांतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर संचालन समिति व श्रीगणेश-लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। ट्रस्ट के संरक्षक ई. अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी सचिदानंद वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, विपुल तिवारी, वशिष्ठ नारायण तिवारी, शिवनंदन पाठक, गौरव कुमार स्वामी और श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी ने श्रद्धालुओं, आम जनता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु सहयोग करने की अपील की है।
इस संबंध में रानी कुमारी ने बताया कि श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर की स्थापना लगभग 35 वर्ष पूर्व की गई थी। इस मंदिर से विशेष कर राजधानी रांची व सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी है। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। सावन के महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट द्वारा वर्ष में एक बार गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के गुंबद में दरार उत्पन्न होने से बरसात के दिनों में प्रतिमा के ऊपर पानी टपकता रहता है। इसके जीर्णोद्धार हेतु आम श्रद्धालुओं से मंदिर ट्रस्ट व मंदिर संचालन समिति द्वारा सहयोग की अपील की गई। श्रद्धालु सहयोग के रूप में नगद के अलावा सीमेंट, बालू, छड़, गिट्टी, आदि निर्माण सामग्री भी दान कर सकते हैं। मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ई.अरुण कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9835722324 और ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी के मोबाइल नंबर 9123478250 या ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सचिदानंद वर्मा के मोबाइल नंबर 9431177926 पर संपर्क कर दानदाताओं को सहयोग करने की अपील की गई।
