सिमडेगा पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

Crime Ek Sandesh Live

एक सप्ताह में 589 किलो जावा महुआ और 62 लीटर शराब नष्ट

AMIT RANJAN

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस लगातार जागरूकता एवं छापामारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में बीते सप्ताह 04 जून 2026 से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 589 किलोग्राम जावा महुआ तथा 62 लीटर अवैध देशी शराब को विनष्ट किया। साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और अवैध शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Spread the love