सूखते जलस्रोतों को बचाने की जरूरत, अंधविश्वासों का मिलकर करना होगा उन्मूलन : सुखदेव भगत

360° Ek Sandesh Live

Reporting by Nutan

लोहरदगा: लोहरदगा जिला का 43वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को समाहरणालय मैदान में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सुखदेव भगत, सांसद, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र, डॉ रामेश्वर उराँव, विधायक लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र, उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि स्थापना दिवस में हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने जिला के विकास योगदान दिया है। लोगों को सरकार की योजनाओं के लाभ मिलना चाहिए। यहां साझी संस्कृति रही। राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत बेहतर कार्य कर रही है। लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी रखें और लाभ लें। सांसद ने कहा कि हमें परंपरागत जलस्रोतों को बचाने की आवश्यकता है क्योंकि पशु-पक्षी प्राकृतिक जलस्रोतों पर ही निर्भर हैं। आज डोभा सूख रहे हैं, नदी-नाले सूख रहे हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है डायन प्रथा आज भी एक अभिशाप बनी हुई है। यह महज एक अंधविश्वास है। इस कुरीति को दूर भगाने व इसके उन्मूलन के लिए गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए महिला मंडल की दीदियां आगे आएं। जनता का भी सहयोग बहुत जरूरी है। इसी प्रकार नशा के कारण भी अपराध बढ़ा है। इसे सामूहिक रूप से उन्मूलन जरूरी है। लोगों को आपस मे बैठकर इस पर चर्चा करने की आवश्यकता है।
डॉ रामेश्वर उराँव, विधायक लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि लोहरदगा जिला विकास पथ की ओर अग्रसर है। इस वर्ष अगर बारिश कम हुई तो किसान उसके लिहाज से खेती की योजना बनाएं। विपरीत मौसम व मानसून के लिए किसान भाइयों को तैयार रहना चाहिए। किसानों को समय से बीज व खाद मिले। जहां खेल के मैदान की आवश्यकता है वहां खेल का मैदान बने जिससे यहां के युवाओं को सुविधा हो। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत है। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि जिला में 93 हजार से अधिक योग्य/पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ, 16 हजार से अधिक बालिकाओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना अंतर्गत वर्ष 23-24 में 3228 लोगों को अबुआ आवास स्वीकृत हुआ है जिसमें से 2239 आवास पूर्ण हो चुका है। वर्ष 24-25 में 10262 स्वीकृत हुए हैं। पीएम जनमन योजना में जिला में पीवीटीजी के 340 लोगों को आवास स्वीकृत हुआ है जिसमे 124 पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लगभग 10 हजार आवास बनाने का कार्य प्रगति पर है। मनरेगा अंतर्गत 1619 एकड़ में आम बागवानी की योजना लगी हुई है। इससे जुड़े परिवारों के लिये आजीविका के स्रोत बढ़े हैं।
झारखंड मिलेट मिशन अंतर्गत जिला के 1 हजार परिवारों को 3 हजार रुपये की दर से मिलेट मिशन उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि दी गयी। जिला के लगभग 95 हजार पदिवारो को राशन कार्ड की विभिन योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत जिला के स्वास्थ्य इकाइयों की मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगा इसका कार्य प्रगति में है। सीएम अबुआ स्वास्थ्य बीमा में लाभुक को 15 लाख रुपये तक का बीमा प्रदान किया जा रहा है। बीते वर्ष 55 हजार बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और 7812 को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया गया। दुग्ध उत्पादन में लोहरदगा जिला राज्य में द्वितीय स्थान पर है यहां प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है। जिले के जितने लैम्प्स हैं और वे कोई ना व्यवसाय करें इसके लिए गोदामों का निर्माण चरणबद्ध तरीके किया जा रहा है। 3 हजार से अधिक दीदीयों को फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ा गया है। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर अंतर्गत जिला के 3200 परिवार 3 से 4 अलग अलग आजिविका के स्रोत से अपना आजिविका चला रही हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना में बेहतरी के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। किसान समृद्धि योजना और पीएम कुसुम योजना में किसानों को सौर आधारित योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।इस बार kgbv का रिजल्ट पूरे राज्य में प्रशंसनीय रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन संवेदनशील होकर मामलों की समीक्षा कर निराकरण करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। आज के कार्यक्रम में जैक बोर्ड से इंटरमीडिएट (आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 12वीं की परीक्षा में सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में से आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान में उच्चतम अंक हासिल करने वाले प्रथम तीन छात्र,-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं जिला के सीबीएसई विद्यालयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित 21, 464 हजार लाभुकों के बीच 81 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया जिसमें सांकेतिक रूप से चयनित लाभुकों के बीच ग्रामीण विकास अंतर्गत दो लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप का पूर्णता प्रमाण-पत्र, पशुपालन विभाग अंतर्गत बकरा विकास योजना अंतर्गत दो लाभुकों को योजना का लाभ, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत एक लाभुक को वृद्धावस्था पेंशन व एक को निराश्रित सम्मान पेंशन योजना, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत एक लाभुक को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का स्वीकृति पत्र, बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविका को सम्मानित किया गया। दो लाभुकों को जेएसएलपीएस अंतर्गत एनआरएलएम परियोजना के तहत बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा एक लाभुक को सिलाई मशीन, एक सामुदायिक वन पट्टा का भी वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया।

Spread the love