सुशील कुमार बागे की 104वीं जयंती मनाई गई

360° Ek Sandesh Live

By Amit Ranjan

कोलेबिरा : सुशील कुमार बागे महाविद्यालय, कोलेबिरा में सोमवार को संस्थापक स्वर्गीय सुशील कुमार बागे की 104वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के पूर्व सचिव रमेश प्रसाद ने स्व. बागे के जीवन एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार बागे का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखते थे। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि वर्ष 1972 में स्थापित एस.के. बागे महाविद्यालय आज भी आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा का प्रकाश फैला रहा है।वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि बागे साहब केवल जननेता ही नहीं, बल्कि एक प्रख्यात शिक्षाविद भी थे। उनके द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक मजबूत आधार स्तंभ बन चुका है। उन्होंने बताया कि स्व. बागे रांची विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके थे।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में स्व. सुशील कुमार बागे का योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्श और कार्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Spread the love