टंडवा बाइक दूर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

360° Ek Sandesh Live

टंडवा: राहम रोड में शुक्रवार को दो बाइक के जबरजस्त टक्कर में एक की मौत हो गयी,जबकि दूसरा घायल है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बौधा उरांव और 23 वर्षीय छट्ठू उरांव अपने अपने बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों विपरीत दिशा से आने जाने के कारण दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें दोनों घायल हो गये। राहम पंचायत के पूर्व मुखिया अक्षयवट पांडे ने बताया कि घायलों में बौधा उरांव की नाजूक हालात होने पर उसे बड़कागांव अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं छट्ठू उरांव का इलाज चल रहा है।

Spread the love