टाटीसिल्वे में एक्यूप्रेशर परिषद ने निकाला पदयात्रा

360° Crime Ek Sandesh Live States

सामूहिक खिचड़ी महाभोग का किया गया वितरण

KAMESH THAKUR

रांची: राजधानी रांची के टाटीसिल्वे में एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा द्वारा शनिवार को एक्यूप्रेशर परिषद कार्यालय से एक्यूप्रेशर पदयात्रा बैंक मोड़ से टाटीसिल्वे तक निकला गया। इस कार्यक्रम का संचालन एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉ मधुसूदन पांडे ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन आजाद सिपाही दैनिक के संपादक विजय कुमार सिंह एवं एक्यूप्रेशर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रकाश बरनवाल ने सयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान आम लोगो से एक्यूप्रेशर अपने एवं रोग भगाने स्वरोजगार के साधन पर्यावरण से जुड़ाव जय झारखंड जय एक्यूप्रेशर जैसे कहिए स्लोगन तथ्यों पर लिखे हुए थें। पितृपक्ष की विदाई एंव दुर्गा माता के आगमन के शुभ अवसर पर गुरुजनों पितृजनों का आशीर्वाद लेते हुए। एक्यूप्रेशर परिषद कार्यालय में सामूहिक खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया। जिसमें टाटीसिल्वे और आसपास के क्षेत्र के कई गन्यमान व्यक्ति उपस्थित थें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, अशोक मिश्रा, लखन मिश्रा, डॉक्टर बलराम महतो, डॉ नरेश महतो, डॉक्टर रुकमणी कुमारी, डॉक्टर सरस्वती कुमारी, डॉक्टर महेश प्रजापति, डॉक्टर लापन कुमारी, निरंजन चौधरी, लता कुमारी,अनीता देवी, अंकित राजकुमार एवं पंचायत के ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, सुरेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।