by Sunil Verma
रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वाधान में 21 से 23 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने बताया कि अग्रवाल सभा महिला समिति विगत 27 सालों से लगातार महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करती आ रही हैं। सावन मेले में विभिन्न राज्यों व शहरों की अनेक कलाकृतियां तथा कई सुंदर व आकर्षक चीज उपलब्ध रहेगी। मेले में नवीनतम डिजाइन की राखियां सलवार सूट बेडशीट कलात्मक साड़ियां स्पेशल सामग्री अचार पापड़ मुरब्बा तथा अन्य विभिन्न सामग्रीया उपलब्ध रहेगी। सावन महोत्सव के प्रचार- प्रसार के लिए सोमवार को अग्रसेन भवन के सभागार में पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंत्री निर्मल बुधिया,वरीय उपाध्यक्ष सज्जन पाडिया, रमाशंकर बगड़िया , कोषाध्यक्ष प्रमोद बगड़िया, उप मंत्री सुनील पोद्दार व अमर अग्रवाल अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल,अलका सरावगी, अंशु नेवटिया,नैना मोर मधु सराफ बीना, बुबना रीना, सुरेखा उर्मिला पड़िया, प्रीति पोद्दार सीमा ,पोद्दार छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, मीरा टिंबरेवाल,जया बिजावत, ललिता नारोलिया, नेहा तुलस्यान व उषा नारसरियाइन सब बहनों का सहयोग रहा
