ठण्ड के बावजूद निस्वार्थ भाव से निर्धन, लाचार एवं दिव्यांग ग्रामीणों की सेवा कर रहे है ट्रस्ट के सदस्य

360° Ek Sandesh Live Religious

रांची : एम.आर. एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे कडाके की ठण्ड मे ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को अभावग्रस्त कांटा टोली स्थित रविदास मोहल्ला गढ्ढा टोली कुरेसी मोहल्ला एवं लोवाडीह रेलवे लाईन के आस पास झोपड़ी मे रहने वाले महिलाओ, पुरुषो एव वृद्ध व्यक्तियों के बीच लगभग 110 कम्बलो का निशुल्क वितरण किया वहा के समाजिक कार्यकर्ता बिनोद राम, भुवनेश्वर प्रसाद,बबलु राम, सुधन देवी एव शकुन्तला देवी की देखरेख में संस्था के आलोक सिंह बिष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी एव धीरज कुमार गुप्ता के द्वारा 110 कम्बल, मफलर, उनी टोपी एव उनी मोजो का वितरण किया गया। आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाडिया,बिष्णु सोनी, विशाल जालान,ओमप्रकाश सरावगी,सुरेश अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल, रमेन्द्र पाण्डेय,धीरज गुप्ता एव आलोक सिंह इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love