रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका सेहत को जाना और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है और उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।विधायक से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू आदि भी शामिल थे।
