Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

Crime
September 22, 2025September 22, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को आम जनता को सतर्क करते हुए जानकारी दी कि एक जालसाज व्यक्ति ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है। यह अकाउंट मोबाइल नंबर +84 56 521 5615 से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि इस तरह के फर्जी अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी की आशंका है।

आम नागरिकों को चेताया गया है कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत विवरण (डिटेल) व्हाट्सएप के जरिए नहीं मांगता। ऐसे फर्जी अकाउंट पर जानकारी साझा करने से ऑनलाइन ठगी और बैंक खाते से अवैध रूप से पैसे निकाले जाने का खतरा हो सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नंबर से कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो वह किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें और तुरंत सतर्क हो जाएं। साथ ही, ऐसे मामलों की सूचना संबंधित थाने या जिला प्रशासन को दें ताकि जालसाजों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Spread the love
Tagged attempt to cheatFake WhatsApp accountjharkhand news

Post navigation

टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया मार्ग
श्रीराम पावर प्लांट में फटा बॉयलर, दो मजदूर झुलसे

इसे न चूकें

हाईटेंशन तार के लोहे को काटकर चोरी करते पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार पिकअप वाहन जब्त

May 16, 2025May 16, 2025Ek Sandesh Live

मानगो शंकोसाई श्याम नगर में पूजा करने गई महिला के घर में चोरी

August 24, 2024August 24, 2024Ek Sandesh Live

ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच भिड़ंत, जाम

October 8, 2025October 8, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • तालाब मे डुबने से एक युवक की मौत
  • 24 घंटे के अंदर राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी को किया गिरफ्तार, एक को किया हॉफ एनकाउंटर
  • टाटा स्टील कर्मचारियों को एसबीआई देगा 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर
  • झारखंड शराब घोटाला मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को
  • झारखंड में एसएफआई सितंबर से चलाएगा स्कूल बचाओ अभियान
  • राष्ट्रीय फेडरेशन कप में चमके जमशेदपुर के मृत्युंजय, बेंच प्रेस में जीता स्वर्ण
  • गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर
  • ‘सप्तधारा’ विकसित भारत का रोडमैप, सात क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है देश: संबित पात्रा
  • कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप पर उठाए सवाल, प्रधानमंत्री को पत्र
  • सरकारी भर्तियों की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन से रोका मार्च
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.