वंचितों, उपेक्षितों, गरीबो, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प : रामधन

Politics States

Eksandeshlive Desk

कोडरमा : दलित, शोषित, वंचितों,गरीबो और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से 1997 में बनी राष्ट्रीय जनता दल 28 साल की हो गयी। राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को हुई थी। राजद के स्थापना दिवस पर कोडरमा में विविध कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में आयोजित किया गया। शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस पर झुमरीतिलैया,विशुनपुर आश्रम रोड स्थित राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव आवास सह प्रधान कार्यालय में उत्साह,उमंग और जोश के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामधन यादव ने किया,जबकि संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी ने किया। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला  झंडा फहराया गया।झंडोतोलन जिलाध्यक्ष सह जिप चेयरमैन रामधन यादव ने किया।वहीं 28 वें स्थापना दिवस पर 28 पौंड का केक काटा गया। राजद जिलाध्यक्ष सह जिप चेयरमैन रामधन यादव ने कहा कि 28 साल पहले राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गई थी,आज पार्टी 28 बरस की हो गयी है। इन 28 सालों में पार्टी ने दलितों, गरीबो, मज़लूमों और अल्पसंख्यक समाज समेत हर वर्ग के मुद्दों पर प्रखर होकर संघर्ष की है। बेरोजगारी के सवाल पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक अलग पहचान बनाई,जिससे देश भर के युवाओं ने रोजगार मतलब तेजस्वी यादव का नारा गढ़ दिया। युवाओं में तेजस्वी यादव का क्रेज बढ़ा है,जो पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव-तेजस्वी यादव की विचारधारा और संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाएगा। लालटेन की रौशनी से कोडरमा को जगमग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा विधानसभा चुनाव में जनता का मान और सम्मान बढ़ाने के लिए राजद कमर कस चुकी है, इसबार कोडरमा में राजद की प्रचंड जीत सुनिश्चित है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी मोड में सांगठनिक गतिविधि तेज करने का आह्वान किया। युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 1997 में सामाजिक एकता बढ़ाने और गरीबो को सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त करने के लिए पार्टी का गठन किया था। इन 28 सालों में साम्प्रदायिक शक्तियों ने लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय की सोच पर तरह तरह की साजिशें रची।लेकिन गरीबो-शोषितो के नेता लालू प्रसाद यादव ने हर चुनौतियों से  डटकर मुकाबला किया और साम्प्रदायिक शक्तियों को माकूल जबाब दिया। उन्होंने कहा कि कोडरमा में सुभाष प्रसाद यादव लगातार जनता मालिकों के मान सम्मान बढ़ाने में जुटे है।विधानसभा चुनाव में राजद कोडरमा सीट पर जीत हासिल कर लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हांथो को मजबूत करेगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ  सरफराज नवाज खान,विजय सिंह,युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज रजक,संजय दास, महेश यादव,परवेज खान,कन्हाई यादव,चरणजीत सिंह, मो मुबारक,अमरजीत कौर, घनश्याम तुरी,रघुनाथ कुमार दास,विजय यादव, जैकी यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि राजद 28 साल का नौजवान है, नौजवान किसी भी कीमत पर अन्याय से समझौता नही करता।अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। राजद अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।विधानसभा चुनाव में राजद हर हाल में इसबार प्रचंड जीत के लिए उतरेगी।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में  अशोक यादव,मो इरशाद अहमद, युवराज यादव,अनिरुद्ध प्रसाद,इंद्रदेव यादव,जय प्रकाश प्रसाद,वीणा कुमार, सहदेव यादव, सिकंदर अंसारी,रोहित यादव, पप्पू यादव, राम प्रसाद, चिंतामणि राणा, बैजनाथ गोस्वामी, लक्ष्मण दास,अशोक पासवान, महेश दास,मुकेश कुमार सिंह, मो आज़ाद,टुकलाल यादव, सुरेंद्र दास मो रज्जाक,गीता देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, रेखा देवी,शकुंतला देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी,अंशु कुमारी, रीता देवी, बुंदिया देवी,डिम्पा देवी, सोनी देवी,सीमा देवी,किरण देवी, खुशबू कुमारी, आरती देवी, देवंती देवी, लीलावती देवी,यशोदा देवी आदि समेत कई लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया है।पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही चुनावी मोड में आकर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है। राजद अपनी जनाधार को बढ़ाने के लिए मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को गांव गांव में जाकर लालू प्रसाद यादव की विचारधारा का पहुंचाने की जिम्मेवारी दी है।राजद ने विधानसभा चुनाव में सांगठनिक गतिविधि तेज करने को लेकर खास रणनीति तैयार की है।राजद का विधानसभा चुनाव को लेकर खास रोडमैप तैयार है,जिसे जमीन पर उतारने को लेकर जल्द ही कोडरमा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।