वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के दिए गए टिप्स

360° Ek Sandesh Live


रांची : वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह के निर्देशन में झारखंड राज्य युवा आयोग व रांची वुमेन्स कॉलेज एनएसएस के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया । इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया । रिम्स के रिटायर्ड स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ . गोपा चौधरी ने छात्राओं को माहवारी के दौरान ली जाने वाली सावधानियाँ को बताया। इस दौरान क्या करें क्या न करें इसकी जानकारी दी गई । प्राचार्या डां. विनीता सिंह ने छात्राओं को नियमित खान पान पर ध्यान देने को कहा। डॉक्टर सुरवी ने छात्राओं को माहवारी शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक विभिन्न प्रकार की परेशानियों का समाधान बताया। मासिक धर्म शोषक का प्रयोग तथा मासिक धर्म अपशिष्ट का भस्मीकरण जो कि छात्राओं के लिए नया था को बताया गया । एनएसएस इकाई दो की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भारती सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत व हर्षिता सिंहा ने कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम में डॉ . ऊर्वशी,डॉ नम्रता सिन्हा,मीता भाटिया, अर्पिता मिश्रा व पूर्णिमा श्रीवास्तव की भी सहभागिता रही ।

Spread the love