NUTAN
लोहरदगा: लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विमरला माइंस पहुंचा, विमरला माइंस पिछले सप्ताह से बंद चल रही थी क्योंकि लोडरों की कुछ मांग थी जिसको लेकर कंपनी और लोडरो के बीच समिति नहीं बन रही थी। इसके पश्चात आज लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारी माइंस पहुंचे, लोडरों एवं कंपनी एवं ड्राइवर के साथ बैठक की, बैठक में बहुत सारे मुद्दे पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि सुबह 6:00 से टोकन दिया जाएगा और कोई भी गाड़ी को वीआईपी नहीं माना जाएगा। सबको सामान्य रूप से टोकन एवं लोडिंग एवं ट्रिप दिया जाएगा। ब्रेकर मशीन 2 से 3 दिन में चालू हो जाएगी और जहां पर माल डम्प किया जाएगा वहां पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनाई गई। बैठक में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा उपाध्यक्ष शशिकांत दास, उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी एवं कंपनी की ओर से माइंस मैनेजर किरण शंकर सिंह, रवि कुमार, लोडरों की तरफ से बाबूलाल उराव सुकूल उरांव महेश लोहरा दिलीप उरांव एवं चालकों की ओर से तस्लीम, शमशाद, अजय, रवि, सोनू संजय राम सहित सैकड़ो ट्रक लोडर एवं चालक मौजूद थे। वार्तालाप पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और आने वाले समय में भी सभी ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करना है।
