15 नए पेट्रोलिंग वाहन को पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना/ओ0पी0 को किये सुपुर्द

360° Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: जिला वासियों की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा सिमडेगा जिला को पूर्व में कुल 15 पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए थे। उक्त वाहनों को पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा द्वारा जिले के विभिन्न थाना/ओ0पी0 को सुपुर्द किया गया था। पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से जिले के सभी थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में गश्ती एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा रहा है, जिससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्परता से अस्पताल पहूंचाने में भी काफी सहायता मिल रही है।

इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा सिमडेगा जिला को पुनः 15 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिमडेगा द्वारा उक्त सभी 15 नए वाहनों को जिले के विभिन्न थाना/ओ0पी0 को सुपुर्द किया गया। इन नए पेट्रोलिंग वाहनों के उपलब्ध होने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक(मु0), सिमडेगा, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र सिमडेगा, पुलिस निरीक्षक सिमडेगा/कुरडेग अंचल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सिमडेगा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Spread the love