By Sunil Verma
रांची । रांची अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय 27 वां सावन महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण व विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह आज करेंगी। बुधवार को नेत्रदान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से मेयर रोशनी खलखो , नीरज कुमार व नेत्र विशेषज्ञ भारती कश्यप की अहम भूमिका रहेगी । उक्त बातें संस्थान के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव हर वर्ष संस्थान में लगाया जाता रहा है तकि पारिवारिक वातावरण में समाज की उद्यमी महिलाओं के कार्यो व उत्पादों का प्रचार हो सके। उद्यमी महिलाओं के उत्पादों की ब्रिकी के लिए एक मंच मिल जाता है। हर साल की भांति उद्यमी महिलाओं की संख्याओं में लगातार वृद्वि होते आ रही है । इस बार 100 महिलाओं ने अपने स्टॉल में विभिन्न वस्तुएं प्रदत करेंगी । वही रीना सुरेका ने बताया कि रांची, कोलकोता , बनारस, दिल्ली , जमशेदपुर व जयपुर सहित आसपास के इलाकों से महिलाएं अपने रंग-बिरंगे परिधान से सुसर्जित होकर सावन महोत्सव में अपने कला को मेले के माध्यम से खरीद-बिक्री करेंगे। प्रेसवार्ता में निर्मल बुधिया , रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी , अनुसूया नेवटिया , गीता डालमिया, मंजू केडिया, सुशील गुप्ता, नेना मोर , प्रीति पोदार , ललिता नारसरिया, प्रीति अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थी ।
