चतरा। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को मांडू विधानसभा स्तरीय व चतरा जिला स्तरीय बीएलए-2 कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन किया। श्री महतो ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे जनता के सुख-दु:ख में सहभागी बनें, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएँ तथा संगठन को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए है।श्री महतो ने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता ही पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आगामी दिनों में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। दोनों सम्मेलनों में मांडू के लोकप्रिय विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यकतार्ओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।मांडू ङ्मचतरा के दोनों सम्मेलनों में बड़ी संख्या में उपस्थित बीएलए-2 कार्यकतार्ओं ने बूथ स्तर से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता की आवाज बनकर कार्य करने तथा झारखंड के विकास और आजसू पार्टी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।
