कर्पूरी ठाकुर हमेशा समाज के वंचित लोगों के लिए आवाज बुलंद करते रहते थे: अर्जुन ठाकुर

Politics


Eksandeshlive Desk

रजरप्पा: चितरपुर प्रखण्ड के पंचायत बड़कीपोना स्थित लोहिया भवन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई. इस समारोह में प्रखंड के नाई समाज के लोग शामिल हुए. मौजूद समाज के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से समाज के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर अध्यक्षता, प्रखंड संचालन प्रवक्ता अजय ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन शम्भु ठाकुर प्रखण्ड सचिव ने की. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित समुदायों के लिए संघर्ष में लगा दिया। कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और समाज के वंचित लोगों के लिए आवाज बुलंद करते रहते थे। मौके पर रविन्द्र ठाकुर, प्रह्लाद ठाकुर, शंकर ठाकुर, भोला ठाकुर, संजय ठाकुर, राहुल ठाकुर, सचिन ठाकुर, दीपक ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, सुबोध ठाकुर, संजय ठाकुर, पिंटू ठाकुर, महेश ठाकुर, सूरज ठाकुर, सुशील ठाकुर, विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर, मुकेश ठाकुर, बालदेव ठाकुर, धीरज, बबलू शर्मा, मधुसूदन ठाकुर, संतोष ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, रोशन ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, सुधिर ठाकुर, नरेश ठाकुर, पंकज ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, राहुल ठाकुर आदि मौजूद थे.

Spread the love