अपने अपने बूथ में जाकर बूथ कमेटी को मजबूत करने का काम करें : मोजम्मिल अहमद

Politics States

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा: झामुमो जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय में बुधवार को झामुमो जिला समिति के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से सभी प्रखंड से लेकर जिला के पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन को मजबूत को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज लोहरदगा जिले में झामुमो के एक एक कार्यकर्ता मजबूत करने के लिए काम कर रहे है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग फिर से हर बूथ में बैठक करेंगे। इसको लेकर पंचायत समिति के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने बूथ में जाकर बूथ कमेटी को मजबूत करने का काम करें। जिस तरह से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के द्वारा जेल भेजने का काम किया इससे यहाँ की जनता में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में जितनी योजना आम आदमी के लिए चलाई उतनी योजनाओं के बारे में पूर्व के सरकारों ने सपने में भी नही सोचा था अब वक्त आ गया है। जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव ने कहा की हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बिना सबूत किसी साजिश के तहत जेल में डालकर रखा गया है। हमारे नेता के साथ अन्याय होने का मुख्य कारण उनका आदिवासी होना है। हमारे नेता ने दबे कुछ ले मजलूमों का आवाज बनने का काम किया था। इसी कारण भाजपा वालों ने झूठा केस में जाकर जेल भेजने का काम किया है। जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेज कर आदिवासियों का अपमान करने का काम क्या है। जिस तरह से हेमंत सोरेन विकास के गंगा बाहर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी को ये विकास नहीं पची और झूठा केश में जेल भेजने का काम किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय समिति सदस्य विनोद यादव, समीद अंसारी, जिला तिवारी उरांव, मुकेश साहू, सेन्हा प्रखंड जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की,
युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, उपाध्यक्ष अख्तर अंसारी सैफुल्ला अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत, सचिव बरखा रानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीम टोप्पो, सचिव मंसूर अंसारी, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सोमी कुमारी, सचिव संतोश उरांव, कुडू प्रखंड अध्यक्ष संकर उरांव, भंडारा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, कायरो अध्यक्ष सजाद अंसारी, सेन्हा अध्यक्ष राजकिशोर राम, सचिव अख्तर अंसारी, पेशरार अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अरविंद सिंह, जयराम खेरवार, किस्को अध्यक्ष साकिर अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, अहद खान, लोहरदगा अध्यक्ष युवती देवी, सरस्वती देवी, सुशमा उरांव, कमला देवी, यूसुफ अंसारी, लालू यादव, तय्यब अंसारी, विनोद कुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।