Sunil Verma
Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने रांची के सांसद संजय सेठ के समर्थन में रांची महानगर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली में बुधवार को सम्मिलित हुए और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए लोगों से समर्थन मांगा। सुबह रांची पहुंचने पर सर्व प्रथम बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया। मौके पर तेजस्वी सूर्य ने कहा झारखंड की सरकार युवा विरोधी सरकार है। झारखंड की वर्तमान सरकार ने यहां के युवाओं के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य की उपस्थिति में युवाओं ने अपने उद्घोष से यह बता दिया कि देश अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को पूर्ण करेगा युवा शक्ति विकसित भारत की मोदी की गारंटी को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। श्री सुर्य ने कहा कि झारखंड की सरकार ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे जब तक नौकरी नहीं देंगे तो 7000 प्रत्येक महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे क्या यहां के युवाओं को नौकरी मिली बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला और तो और भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो जा रहे हैं 25 लाख में परीक्षा के पूर्व पेपर बेचे जा रहे हैं ।चाहे स्टार्टअप हो या अन्य किसी भी प्रकार के यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर झारखंड की सरकार नहीं दे पाए। यहां की कानून व्यवस्था चौपट है यहां की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। अत्याचार चरम पर है मंत्री के करीबियों के यहां से नोटों के बंडल निकल रहे हैं पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। झारखंड भ्रष्टाचार के कारण शर्मसार हुआ है। आगामी 25 तारीख को रांची लोकसभा में मतदान होना है रांची की जनता राष्ट्र के निर्माण में और वर्तमान झारखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करें वर्तमान में सांसद संजय सेठ रांची के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं ।
