अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): जय शिव के तत्वावधान में आयोजित, प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत ग्राम घंघरी लाल मार्केट में इन दिनों माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। श्रावण मास के पावन अवसर पर यहाँ भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
श्रावण मास के इस पावन अवसर पर घंघरी ग्राम में शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे भक्तगण अपने आप को प्रसन्नचित और धन्य महसूस कर रहे हैं। शिव महापुराण कथा का आयोजन सचमुच बहुत ही दिव्य और कल्याणकारी है। अवध किशोर शास्त्री जी के मुखारविंद से शिव महापुराण में वर्णित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनना साक्षात महादेव की असीम कृपा का प्रतीक है।
इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से हुई है।
शास्त्री जी के मुखारविंद से रसवर्षा प्रख्यात कथावाचक अवध किशोर शास्त्री के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही कथा की अमृत वर्षा को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। शास्त्री जी ने देवाधिदेव महादेव के संपूर्ण द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगों की महिमा और भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों की कथाओं का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया है। इस दिव्य कथा को सुनकर भक्तगण अपने जीवन को सार्थक और कृतार्थ कर रहे हैं।
जीवन को मिल रहा है सही मार्गदर्शन:कथा के दौरान भगवान शिव की अनेक गाथाओं और उनके महिमा का सुंदर बखान किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस को जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गुंजायमान है। श्रावण पूर्णिमा को होगी पूर्णाहुति : यह आध्यात्मिक उत्सव आगामी श्रावण पूर्णिमा तक निरंतर चलता रहेगा। श्रावण पूर्णिमा के दिन विशेष हवन और पूर्णाहुति के साथ इस भव्य शिव महापुराण कथा का समापन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में घंघरी ग्राम और कटैया पंचायत के समस्त शिवभक्त एवं ग्रामीण बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं।
