झामुमो किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने बच्चन उरांव

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

मेसरा : झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा किसान मोर्चा रांची जिला समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा गठित की कमेटी में कांके प्रखंड के ओएना बानटोली निवासी बच्चन उरांव को रांची जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद श्री उरांव ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका निर्वहन वे भलीभांति करेंगे। ज्ञात हो कि झारखंड किसान मोर्चा रांची जिला समिति उपाध्यक्ष बच्चन उरांव को रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के द्वारा बुधवार को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बुलाल महतो,प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी,विनोद मुंडा,रंथु उरांव,राकेश करमाली,रवि कुमार मुंडा,जुल्फिकार खान,जगत मुंडा,दीपूश टोप्पो,प्रतुल मुंडा समेत अन्य कई लोगों ने बधाई दी है

Spread the love