BY -Sunil Verma
रांची। ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम से लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें संवैधानिक दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि ब्रजमोहन राम का सार्वजनिक जीवन निष्ठा, सादगी और जनसेवा का उदाहरण रहा है। उनके लंबे राजनीतिक व सामाजिक अनुभव का लाभ ओडिशा के विकास को मिलेगा। अनुभवी और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व को राज्यपाल जैसे गरिमामय पद पर आसीन किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।मुलाकात के दौरान सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों और उत्थान के लिए पार्टी सक्रिय रहेगी। राज्यपाल ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष सूरज यादव, गढ़वा जिला प्रभारी कपिल साहू और विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा समेत कई पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
