राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य व राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के बीच समन्वय बैठक संपन्न

360° Ek Sandesh Live


रांची: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त वार्ड बनाने के लिए राज्य के सभी संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर व मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक में विशेष रूप से टीबी स्क्रीनिंग सह जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें दोनों कार्यक्रम के बीच जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर कार्य योजना बनाई जाएगी, जिससे कि सभी वार्ड को भी टीबी मुक्त पंचायत की तर्ज पर टीबी मुक्त वार्ड घोषित किया जा सके। इस बैठक में राज्य शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ मुकेश मिश्रा, राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार के साथ ही राज्य स्तर के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love