पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन स्थलों को लेकर ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची : रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर राज्य की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को रखा व उसके समाधान के पहल की बात कही। मुख्य समस्याओं में झारखंड की विस्थापन,रोजगार,प्राकृतिक संसाधन का बेहतर उपयोग के साथ-साथ राज्य में पर्यावरण संरक्षण सहित पर्यटन स्थलों के विकास जैसे विषय शामिल थे.सभी विषयों को महामहिम राज्यपाल ने बड़ी गंभीरता पूर्वक सुना। साथ ही इसके निराकरण की बात की। प्रतिनिधि मंडल में डॉ रुद्र नारायण महतो, डॉ पारस नाथ महतो, रणधीर कुमार चौधरी, प्रणव कुमार बब्बू, डॉ धनेश्वर महतो, प्रो शैलेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन सिन्हा, कैलाश महतो, रघु बेदिया, राजहंस राज शामिल थे।