मईयां योजना हेमंत सरकार का चुनाव योजना है: विश्व शर्मा

360° Ek Sandesh Live Politics



नामकुम: नामकुम के हुवांगहातु पंचायत में रांची जिला के भाजपा के भाजपा खिजरी मंडल के चार बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, राज्यसभा सांसद डा प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,जिला अध्यक्ष विनय महतो,आरती सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुण्डा, जिप सदस्य रामावतार केरकेट्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, रितेश उरांव,मंडल मौजूद थे ‌। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष सभी बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें । उन्होंने कहा झारखंड के गांव आकर मुझे अपने आसाम की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा मेरे झारखंड आने से यहां कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं को पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं की आसम छोड़ कर यहां क्यों आते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं झारखंड कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर क्यों आते हैं‌।
वे पार्टी काम से आते हैं मैं भी अपने पार्टी के काम से आता हूं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता हूं।
झारखंड में अभी चार वर्ष आठ महीना बीतने के बाद यहां की हेमंत सोरेन सरकार को हमारी बहनों की याद आई है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव मात्र दो तीन माह बची है ऐसे में मईयां योजना कितने दिन चलेगी सोचने वाली बात है, यह योजना सिर्फ चुनावी है। भाजपा की सरकार बनी तो हमारी बहनों और महिलाओं के लाभकारी योजना पूर्ण कालिक बनेगा‌,इनके जैसा चुनावी लाभ के लिए बहनों को ठगने का काम नहीं करेगी। कार्यक्रम के पश्चात हिमंत विश्वा शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता शंकर सिंह मुंडा के घर में भोजन किया । इस मौके पर राजू लकड़ा,शंकर सिंह मुंडा, जीतन देवी, सोहराई पहान, रमेश लकड़ा,गोपाल चौधरी, बिरसा पहान, गोरखनाथ सिंह,अंजली लकड़ा के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Spread the love