सेल एनीमिया के निवारण का दिया दिशा-निर्देश: उपायुक्त

360° Health

by sunil
रांची : उपायुक्त रांची की आधयक्षता में सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन हेतु बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक में उपायुक्त महोदय ने विभिन विभाग से आए पदाधिकारियों को सिकल सेल एनीमिया के निवारण तथा प्रबंधन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही एनीमिया निवारण हेतु जागरूकता अभियान चलाने को कहा । बैठक में प्रखण्ड स्तर पर समिति बनाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को हर माह स्क्रीनिंग एवं इससे सम्बन्धित बैठक करने का निर्देश दिया गया ताकि सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों एवं लोगों की पहचान की जा सके एवं समय पर इसका इलाज किया जा सके। एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन हेतु एसोसिएशन का गठन करना है जिसमे रिम्स के डॉक्टर को नामनेट करने की बातें कही गई। । पूरी सकरात्मकता से काम करने वाले एनजीओ को भी इसमे नॉमिनेट करने को कहा गया है। सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम को ले कर सभी विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए काम करने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से सिवल सर्जिन राँची , जिला कार्यक्रम प्रबंधक , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रऊड एवं अन्य लोग शामिल हुए। । सिकल सेल एनीमिया के निवारण हेतु सघन जागरूकता अभियान चल कर इसकी रोकथाम करने का निर्देश दिया गया।