तीन किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: सुबह को बांसजोर ओ0पी0 अंतर्गत, चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान राउरकेला से चतरा की ओर जा रही गुप्ता बस में सवार रघुनाथ मलिक पिता स्व0 चरण मलिक सा0 पाटामाहा और रघुनाथ मलिक पिता- मनोरंजन मलिक सा0 बिन्दुपदर दोनों थाना बालिगुड़ा जिला- कन्धमाल (ओडिसा) के पास से लगभग 3 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संदर्भ में जलडेगा (बांसजोर ओ0पी0) थाना काण्ड सं0 69/24, धारा- 20(बी)(ii)(बी)/22(बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत् काण्ड दर्ज कर दोनों प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।