मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आर्क बिशप राजीव सतीश टोप्पो ने की मुलाकात

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आर्क बिशप राजीव सतीश टोप्पो और बिशप निस्तार कुजूर ने मुलाकात की। इस दौरान बिशप ने मुख्यमंत्री को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी राज्य की समस्त जनता और पूरे मसीही समुदाय को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान विधायक राजेश कच्छप, सुजीत कुजूर, तारा तिर्की, सुजीत टोप्पो, राजीव एक्का, रवि बारला एवं विकास तिर्की उपस्थित थे।

Spread the love