केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ झामुमो का रामगढ़ में धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। झामुमो केंद्रीय समिति के निदेर्शानुसार केंद्र सरकार की ओर पारित विधेयक के विरोध में रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं में केंद्र की खान व खनिज विधायक का जमकर विरोध किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडल के राजकुमार महतो ने की। प्रदर्शन में सोनाराम मांझी, चित्रगुप्त महतो, गीता विश्वास, बैज करमाली, विनोद महतो, साजिद आलम, महेन्द्र मुंडा, महेश ठाकुर, योगेश बेदिया , अशोक वर्मा, किशोर मोदक, अरुण बनर्जी और विनोद चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन के समापन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी रामगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा।

Spread the love