रामगढ़: झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (अरगड्डा रोड) और माँ छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (बरकाकाना) से संबंधित जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न किए जाने पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कड़ा रोष जताया है। शंकर चौधरी ने एक लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि 10 सितंबर को आयोजित धरने के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आते ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बावजूद आज तक उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक उदासीनता को दशार्ता है। प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 24 सितंबर 2026 तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई, तो 25 सितंबर 2026 को वे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे।
