ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

बिहार के सासाराम से भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर रांची लाता था कन्हैया

Kamesh Thakur

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी करने के आरोप में तीन अभिुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ब्राउन शुगर तस्कर का मुख्य सरगना कन्हैया कुमार,हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने 11.48 ग्राम ब्राउन शुगर,चार मोबाइल,बाइक और नगद 2300 रूपये बरामद किया।

रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली की सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर बड़ा मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये विद्यानगर बड़ा मैदान के पास छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने ब्राउन शुगर की खरीद-ब्रिकी करने में शामिल होने की बात स्वीकार किया है। वही ब्राउन शुगर तस्कर के मुख्य सरगना कन्हैया कुमार ने पुलिस को बताया कि सासाराम के भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर रांची लाते है। इसके बाद राकेश कुमार,हिमांशु ठाकुर और अन्य युवकों के माध्यम से विद्यानगर,करम चौक, हरमु रोड़, अरगोड़ा, हिनु और रांची रेलवे स्टेशन के पास ब्राउन शुगर का ब्रिकी करवाता है। रांची पुलिस कन्हैया कुमार को काफी समय से खोज रही थी। गिरफ्तार कन्हैया के खिलाफ सुखदेव नगर थाने की एनडीपीएस के तहत 10 मामले पूर्व से दर्ज है।

Spread the love