रांची में शादी समारोह में गोली चलने से युवती की मौत

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे मेंं सोमवार को देर रात शादी समारोह में गोली चलने से युवती की मौत हो गई। जहां अनिता खलखो (21) वर्षीय नाम की एक युवती की फायरिंग में मौत हो गई है।
पुलिस ने अनुसार गोली चलाने वाला युवक मृत युवती का पूर्व परिचित है। मृत युवती अनिता चान्हो से अपनी बहन और जीजा के घर ब्राम्बे मेंं शादी समारोह में भाग लेने की लिए आई हुई थी। इसी दौरान दीपक कुमार नाम के एक युवक के द्वारा की गई फायरिंग में उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या और फायरिंग दोनों ही बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love