sunil
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची में आयोजित दूसरे के.एन. प्रसाद स्मारक खेल टूनार्मेंट 2025 का समापन हो गया। इस टूनार्मेंट में क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण और खेल प्रशिक्षक श्री मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल और सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जिसू केतन पटनायक भी मौजूद थे। फाइनल क्रिकेट मैच झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और इठ विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें खफरव ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। टूनार्मेंट में कई विश्वविद्यालयों जैसे कि बीआईटी मेसरा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, छोटानागपुर लॉ कॉलेज आदि ने भाग लिया। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि यह टूनार्मेंट हर साल और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. अशोक आर.पाटिल ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और सभी विश्वविद्यालयों को धन्यवाद दिया। टूनार्मेंट की सफलता में डॉ. अविनाश कुमार और खेल प्रशिक्षक पायल तिर्की के विशेष योगदान की सराहना की गई। यह टूनार्मेंट न्यायमूर्ति दीपक रोशन के पिता, स्वर्गीय के.एन. प्रसाद की याद में आयोजित किया गया था, जिन्होंने शिक्षा, खेल और समाज सेवा में बड़ा योगदान दिया था। यह आयोजन छात्रों और कर्मचारियों में फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया।