बिहार : नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में घुसा बाइक सवार, बचने के लिए सीएम फुटपाथ पर चढ़े

Politics States

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में आज (15 जून) सुबह बाइक सवार घुस गया. दरअसल, गुरुवार की सुबह नीतीश कुमार अपने आवास के बाहर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ही थे कि बाइक सवार व्यक्ति सुरक्षा घेरे में घुस गया. जिससे बचने के लिए मुख्यमंत्री फुटपाथ पर चढ़ गए. इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में खड़े जवानों के होश उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद नीतीश कुमार ने SSG कमांडेंड और पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया है. दोनों के साथ सीएम नीतीश कुमार की बैठक चल रही है.

बाइक सवार को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा में खड़े जवानों ने बाइक सवार व्यक्ति को दबोच लिया है. पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है. पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. और उसकी पहचान करने में लगी हुई है. ऐसा कहा जा रहा कि अगर नीतीश कुमार फुटपाथ पर नहीं चढ़ते तो उन्हें चोट आ सकती थी.

 

 

 

 

 

 

Spread the love